फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth suspicious death

युवक की संदिग्ध हाल में मौत

Mon, 18 Mar 2019 12:58 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 18 Mar 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
Youth suspicious death
युवक की संदिग्ध हाल में मौत - फोटो : अमर उजाला
बरगदवां (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मनिकापुर निवासी सनोज यादव (22) की रविवार की दोपहर में संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

 
बरगदवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मनिकापुर निवासी सनोज यादव अपने कुछ मित्रों के साथ रविवार को नेपाल से शराब पीकर घर लौटा। घर पहुंचते ही युवक की हालत खराब हो गई। आननफानन में परिजन इलाज के लिए युवक को नौतनवां ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि युवक की जहरीला पदार्थ खिलाने से मौत हुई है। हालांकि परिजनों ने किसी के खिलाफ थाने में तहरीर नहीं दी है। उधर, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सनोज की शादी मई माह में होने वाली थी। युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष बरगदवा शिव मनोहर यादव का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed