{"_id":"57990fb74f1c1b1a4f21e313","slug":"young-man-dead-in-uae","type":"story","status":"publish","title_hn":"सउदी अरब गए युवक की हादसे में मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सउदी अरब गए युवक की हादसे में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
पिपरपाती निवासी रवि गुप्ता।
- फोटो : अमर उजाला
परतावल। सउदी अरब कमाने गए एक शख्स की मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले ही घर वालों ने उसकी शादी तय की थी।
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पिपरपाती निवासी रवि गुप्ता दस माह पहले सउदी अरब गया था। वहां उसे ट्रेलर गाड़ी चलाने का काम मिला। मंगलवार की शाम वह अपनी गाड़ी खड़ी कर सड़क किनारे रेडिएटर में पानी डाल रहा था कि पीछे से आ रहे दूसरे वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान बुधवार की सुबह रवि की मौत हो गई। जैसे ही सूचना रवि के पिता वीरेंद्र गुप्ता के मोबाइल पर आया। घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि अभी चार दिन पहले रवि की शादी तय की थी। दिसंबर में शादी की तारीख तय हुई थी।