फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Worker body found hanging from tree branch in Sohgibarwa

महराजगंज: सोहगीबरवा में पेड़ की डाली से लटकता मिला मजदूर का शव, गांव में मचा हड़कंप

Wed, 16 Mar 2022 11:01 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 16 Mar 2022 11:01 AM IST
सार

सोहगीबरवा थाना प्रभारी देवेंद्र लाल का कहना है कि प्रथम दृष्टियता आत्महत्या का लग रहा है, क्योंकि पूछताछ में पता चला है कि मृत राजेश पारिवारिक कलह को लेकर काफी दिनों से परेशान चल रहा था।

विज्ञापन
Worker body found hanging from tree branch in Sohgibarwa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महराजगंज जिले के सोहगीबरवा गांव से सटे सिवान में बुधवार की सुबह सात बजे टहलने निकलने कुछ लोगों की नजर एक शीशम की पेड़ के डाली में लगे फंदे से लटकते शव पर पड़ा। जिसकी सूचना उन लोगों ने वापस गांव में लौट अन्य ग्रामीणों को दी। वही सूचना पाकर घटनास्थल पर लोगों को भीड़ जुट। इसी बीच इसकी जानकारी किसी ने पुलिस को  दी।
विज्ञापन


जानकारी पाकर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पहचान कराने में जुट गई। कुछ ही देर बाद शव की पहचान मजदूर राजेश पटेल (38) निवासी शिकारपुर गांव के बाबू टोला के रूप में हुई। मजदूर की मौत के सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचे मृत मजदूर राजेश पटेल (38) के बड़े बेटे दयाल (15) ने बताया कि पिता मंगलवार की देर शाम को भोजन करने से पहले बगैर किसी से कुछ जानकारी दिए ही अचानक घर से निकल गए। जिनकी देर रात तक काफी खोजबीन की गई, लेकिन उनका कहीं भी पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच बुधवार की सुबह लोगों से सोहगीबरवा गांव के सिवान में एक शीशम के पेड़ की डाली से लटकते शव मिलने की जानकारी मिली। घटना के बाद मृत राजेश की पत्नी नगावती और पांच बच्चें दयाल, बुलट, गोविंद, धनंजय और संजीव का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।


सोहगीबरवा थाना प्रभारी देवेंद्र लाल का कहना है कि प्रथम दृष्टियता आत्महत्या का लग रहा है, क्योंकि पूछताछ में पता चला है कि मृत राजेश पारिवारिक कलह को लेकर काफी दिनों से परेशान चल रहा था। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed