फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   wood recovered by forest team

छापेमारी में 28 पीस साखू बरामद

Sat, 16 Dec 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Dec 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
wood recovered by forest team
परिजनों से पूछ ताछ करते पुलिस अधीक्षक। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने वनाधिकारियों के साथ आरा मशीन पर छापेमारी कर 28 अदद साखू का चिराग बरामद किया है। मौके पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि आरा मशीन बंद करा दिया है। डीएफओ ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली कि पकड़ी रेंज के गिदहा में आरा मशीन पर कुछ अवैध लकड़ी रखी गई है।
विज्ञापन


इस आधार पर क्षेत्रीय वनाधिकारी ओपी मिश्रा व वन दारोगा अवधेश को लेकर छापेमारी की। एक कमरे में छिपा कर रखा गया 28 अदद साखू का चिरान बरामद हुआ। यह जंगल की लकड़ी बताई गई। कोई कागजात नहीं दिखाया गया। आरा मशीन मालिक ज्ञान प्रकाश चौहान मौके पर नहीं थे। अलबत्ता उनके पिता श्रीराम को गिरफ्तार कर लिया गया। आरा मशीन को भी बंद करा दिया गया।
विज्ञापन


मशीन पर रखी हर लकड़ी का रखें विवरण
डीएफओ मनीष सिंह ने जनपद के आरा मिल मालिकों को लकड़ी का विवरण स्टाक रजिस्टर में दर्ज करने की हिदायत दी है। ऐसा न करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लकड़ी काटने के आदेश को भलीभांति समझ लें। उसके हिसाब से ही आरा मशीन पर लकड़ी का स्टाक कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed