फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   wiFe hand over to her lover.

पत्नी को प्रेमी के हवाले किया

Wed, 25 May 2016 12:36 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Wed, 25 May 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
wiFe hand over to her lover.
प्रेमी युगल को पीटा - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा, शादी के दौरान सात फेरे लेकर पति-पत्नी सात जनमों तक एक दूूसरे के साथ निभाने की कसम खाते हैं।
विज्ञापन

लेकिन वह कसम एक ही झटके में टूट गई। जब अचानक प्रेमी के ससुराल आने पर विवाहिता ने पति से उसके साथ जाने की जिद पकड़ ली। दोनों का प्यार देखकर पति ने उसे सामाजिक बंधनों से आजाद करते हुए प्रेमी के साथ भेज दिया। पति ने हंसी खुशी सरपंच की मौजूदगी में पत्नी का हाथ शादीशुदा प्रेमी के हाथ में दे दिया। पत्नी के पिता व अन्य लोग इस मंजर को देख काफी भावुक हो उठे। घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। 

  मामला फरेंदा क्षेत्र के मथुरानगर का है। यहां के वीरेंद्र की शादी धानी क्षेत्र एक गांव में मालती (काल्पनिक नाम) के साथ 2006 में हुई था। इसके बाद गौना 2010 में सपंन्न हुआ। मालती की जान पहचान पुरंदरपुर के एक युवक से हो गया था। प्रेमी युवक भी शादीशुदा होने के बावजूद भी अपने पुराने प्रेम को नहीं भुला पाई और मालती से ससुराल चोरी छिपे मिलने चला आया करता था।
विज्ञापन

शनिवार को दिन में 10 बजे के करीब घर में प्रेमिका ने घर पर किसी परिजन की न रहने की सूचना पाकर प्रेमी को मिलने के लिए बुला लिया। प्रेमी मिलने आया कि प्रेमिका के ससुराल के लोगों के साथ पति भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना विवाहिता के घर वालों को भी दी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद प्रेमी और प्रेमिका दोनों एक साथ जाने की जिद करने लगे। दोनों के प्यार के आगे पति को भी झुकना ही पड़ा। वह पत्नी के मायका पक्ष और गांव के सरपंच के साथ अन्य लोगों के मौजूदगी में पत्नी को उसके प्रेमी के साथ भेजने को राजी हो गया। पति के इस त्याग की चर्चा पूरे क्षेत्र में फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed