फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Video of Beating Viral

चोरी के आरोपियों की पिटाई का वीडियो वायरल

Mon, 18 Jun 2018 12:33 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Mon, 18 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
Video of Beating Viral
चोरी के आरोपियों की पिटाई का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी कस्बे में मानवता को तार-तार कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। चोरी के आरोपी युवकों की बेरहमी से पिटाई का यह वीडियो चार दिन पहले का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने चोरी के आरोपी युवकों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


 इन दिनों यह वीडियो सोशल मिडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। चोरी के आरोप में युवक की बेरहमी से पिटाई करने वालों का हृदय नहीं पिघला। करीब दो मिनट के वीडियो में युवक दया की भीख मांगता रहा लेकिन उसकी किसी ने एक न सुनी। कुछ लोग वीडियो बनाते रहे तो अन्य बेरहमी से पिटते रहे। वह युवक चिल्लाता रहा और लोगों से छोड़ने की गुहार लगाता रहा।  पिटाई से लोगों का मन नहीं भरा तो उसे कपडे़ उतरवा कर पीटा गया। भीड़ में शामिल लोगों ने युवक की पिटाई करने के साथ ही अपशब्दों का प्रयोग भी किया। आरोप था कि आरोपियों ने महिला का मंगलसूत्र छीना था, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने युवकों की जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया। युवकों के पास से चेन भी बरामद होने की बात कही जा रही है। महिला के शोर मचाने पर गुस्साई भीड़ दोनो आरोपियों पर टूट पड़ी।अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल का कहना है कि चोरी के आरोपी युवक आशीष एवं सागर निवासी धानी गांव के पास से मंगलसूत्र बरामद कर चोरी की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। गांव के लोगों द्वारा युवकों को पीटे जाने की बात चर्चा में आई है। आरोप है कि दोनो युवक बीते 13 जून को धानी कस्बे में पंचम की पत्नी का मंगलसूत्र लेकर भाग  रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed