फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   two youth sent to jail in molestation

महिलाओं से युवकों ने छेड़खानी की, जेल गए 

Sat, 20 Aug 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Aug 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
two youth sent to jail in molestation
girl beaten molestation accused boy - फोटो : amarujala
बृजमनगंज। शौच के लिए निकली दो महिलाओं के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। महिलाओें के शोर मचाने पर पहुंचे गांव वालों ने दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


बृजमनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की दो महिलाएं बृहस्पतिवार की रात शौच के लिए निकलीं थीं। इसी बीच दो युवक उनके साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर महिलाओं को मारने पीटने लगे। आबरू बचाने के लिए महिलाएं शोर मचाने लगीं। थोड़ी देर में गांव के काफी लोग पहुंच गए और युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए युवक संजय टिकई नगर और संदीप निवासी पंडितावलपुर दुबौलिया को लेकर देर रात थाने पर पहुंचे लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि पीड़ित महिलाओें की तहरीर पर आरोपी संजय और संदीप के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट व धमकी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


लड़की भगाने के मामले मे मुकदमा दर्ज
ठूठीबारी। नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अगवा कर लेने के मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश में जुट गई। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के गड़ौरा निवासी एक शख्स का आरोप है कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोतवाली क्षेत्र के बोदना गांव निवासी नसरुद्दीन ने बहला फुसला कर गहने समेत उसे अगवा कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छेड़छाड़ का आरोपी पकड़ा गया
गांगी बाजार। नाबालिग लड़की से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने  केसा दर्ज कर शख्‍स का चालान कर दिया। पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की ने आरोप लगाया है कि बृहस्पवितार शाम वह पशुओं का चारा लेने के लिए सिवान में गई थी। चारा काटने के बाद उसने जगरोपन चौधरी से चारा उठाकर सिर पर रखने में मदद मांगी। वह चार उठाने आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। उसके शोर करने पर वह भाग गया। पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है। एसओ अमरजीत यादव ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed