{"_id":"5cfff289bdec22074c26487b","slug":"two-indian-tourists-die-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में दो भारतीय पर्यटकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में दो भारतीय पर्यटकों की मौत
Tue, 11 Jun 2019 11:57 PM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज
महराजगंज
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में दो भारतीय पर्यटकों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नवलपरासी (नेपाल)। ओडिशा प्रांत के भारतीय पर्यटकों से भरी बस नेपाल रौहतट जिले के चंद्रनिगाहपुर के पास राजमार्ग की पटरी पर खड़ी ट्रक के पिछले हिस्से में टकरा गई। मौके पर दो पर्यटकों की मौत हो गई। 21 पर्यटक यात्री घायल हो गए। घायलों में छह की स्थिति गंभीर है। हादसा सोमवार की रात को हुआ।
बस की टक्कर इतनी तेेज थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। नेपाल पुलिस के पुलिस अधीक्षक नवीन कार्की ने बताया कि मृतकों में ओडिशा के रहने वाले चरण विश्वाल (54) और विजय कुमार (32) हैं। 21 पर्यटकों का इलाज चल रहा है।