{"_id":"5bb27403867a55019a1f947a","slug":"two-criminales-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी मांगने वाले दो और गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी मांगने वाले दो और गिरफ्तार
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
रंगदारी मांगने वाले दो और गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल चौक के प्रमुख स्वर्ण व्यवसायी से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले दो और आरोपियों को श्यामदेउरवा पुलिस ने सोमवार को सुबह हरपुर तिवारी लक्ष्मीपुर जरलहिया पुलिया के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों पर 25-25 हजार का ईनाम घोषित था। दोनों के पास से एक एक देशी कट्टा बारह बोर, पंद्रह बोर के दो-दो जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
परतावल के प्रमुख स्वर्ण व्यवसायी के मोबाइल पर 25 सितंबर की रात 10 लाख रुपये की फिरौती का फोन आया। रकम नहीं देने पर जान गंवाने की धमकी भी दी गई। व्यवसायी ने श्यामदेउरवा पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद श्यामदेउरवा पुलिस ने बीते बुधवार को भोर में करीब तीन बजे रंगदारी की रकम लेने आ रहे दो आरोपियों गुड्डू शर्मा और निहाल खान को लखिमा धनहा के बीच पुलिया के पास मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दो अन्य अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गये थे। इंस्पेक्टर श्यामदेउरवा रामपाल ने बताया कि सोमवार को सुबह दो अन्य आरोपियों अब्दुल्ला उर्फ सोनू निवासी नयागांव थाना पीपीगंज गोरखपुर और सैयद अली उर्फ पंडित एजाज पुत्र छेदी निवासी पैकवलिया थाना दुधारा जिला संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर लिया गया।