फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   two charged for rape case

दुष्कर्म के मामले में दो पर केस दर्ज

Sun, 25 Oct 2015 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज Updated Sun, 25 Oct 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
 एक नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने शनिवार को पीड़िता का बयान दर्ज कियौ। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर मुख्य आरोपी व एक सहयोगी के विरुद्ध दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

 शुक्रवार को ‘‘ससुराल में आए युवक ने नाबालिग से रेप किया’’ शीर्षक से छपे अमर उजाला के खबर का असर रहा कि मुकामी पुलिस चौकी प्रभारी प्रवेश कुमार ने पीड़ित को थाने लाया। पुलिस ने पीड़िता को  आरोपी के पास पहुॅचाने वाली किशोरी के पिता को हिरासत में लिया है। पीड़िता का बयान दर्ज कर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मुख्य आरोपी अभी पुलिस के पकड़ से बाहर है। पुलिस कार्रवाई के लिए आरोपी के परिजनों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

आरोपी की ससुराल की एक नाबालिग के मोबाइल पर आई मिस्ड कॉल से उसकी बात होने लगी। खाड़ी देश से आये युवक ने ससुराल पहुंच कर अपने साली के माध्यम से उक्त नाबालिग  को बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी लहू लुहान हो गयी और शोर मचाया तो पड़ोसियों ने अरोपी युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों ने पीड़िता को निजी अस्पाल में इलाज कराने के साथ ही पुलिस को तहरीर दिया था।

 परिजनों के अनुसार पुलिस कार्यवाही के बजाय कुछ ठेकेदारों के माध्यम से मामले को समझौता का दबाव बनाने लगी थी। खबर मीडिया में आने के बाद गंभीर हुई पुलिस ने मुख्य आरोपी साबिर व सह आरोपी मैनुद्दीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
 इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष वीपी सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर एक को हिरासत में ले लिया गया है। मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed