फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   two caught with gold

सोने के साथ दिल्ली के दो युवक गिरफ्तार

Mon, 01 Aug 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Aug 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
two caught with gold
नौतनवा में सोना के साथ गिरफ्तार युवक। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नौतनवा(ब्यूरो)। कस्टम विभाग के सचल दल ने रविवार सुबह बनैलिया चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान सोनौली की तरफ से आ रही प्राइवेट टैक्सी में सवार दो युवकों के कब्जे से 466 ग्राम सोना बरामद किया है। बरामद सोने की कीमत लगभग पंद्रह लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।  

सहायक कस्टम आयुक्त मधुकर आनंद के मुताबिक, रविवार की सुबह सात बजे नौतनवा के बनैलिया चौराहे के समीप सचल दल के इंस्पेक्टर अरविंद कुमार जवानों के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। सोनौली की तरफ से आ रही प्राइवेट टैक्सी को रोक कर उसमें सवार दो युवकों की तलाशी ली गई तो दोनों के पैंट की जेब में गोलाकार तीन टुकड़ों में सोना बरामद हुआ।
विज्ञापन


पूछताछ में दोनों युवकों ने अपनी पहचान लाल कुआं दिल्ली निवासी जिसान और जुहैब बताई। दोनों ने बताया कि वह 28 जुलाई को दिल्ली से संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह गए थे। वहां से वह सोना लेकर 30 जुलाई को काठमांडू पहुंचे और सोनौली सीमा के रास्ते दिल्ली जाने की फिराक में थे। सहायक कस्टम आयुक्त मधुकर आनंद ने कहा कि पकड़े गए दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed