फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two arrested for smuggling rice

चावल तस्करी में दो गिरफ्तार

Mon, 30 Nov 2015 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज Updated Mon, 30 Nov 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
 सोनौली बॉर्डर के नोमेंसलैंड पर शनिवार दोपहर पुलिस और एसएसबी की टीम ने 34 टन चावल पकड़ा। चावल बासमती के विभिन्न ब्रांड का है। 20-20 किलो की बोरियों में बरामद चावल की कीमत करीब 34 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में चार नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बरामद चावल को सीज कर दिया है।
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस ने कस्टम क्लियरिंग एजेटों और कस्टम विभाग की सांठगांठ से नेपाल भेजा जा रहा बासमती चावल पकड़ा। पुलिस ने इस मामले में महुलानी थाना परसामलिक के चिन्ताहरन, सियरहिया सोनौली निवासी शैलेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दो आरोपी कस्टम क्लियरिंग एजेंट नौतनवां निवासी सतीश जायसवाल एवं चावल के मालिक बरेली निवासी मोहम्मद इस्लाम की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस इस मामले में चार नामजद व  कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कस्टम विभाग की भूमिका की भी जांच कर रही है।
इस संबंध में रविवार को कोतवाली प्रभारी ओंकारनाथ के मुताबिक चार लोगों सहित कुछ अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी, केन्द्रीय राजस्व की चोरी का केस दर्ज किया गया है। दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस मामले से जुड़े सभी लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed