फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   truck and bull cart collide, 3 injured

ट्रक आैर बैलगाड़ी की टक्कर में तीन घायल 

Wed, 29 Jun 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/महराजगंज
ब्यूरो अमर उजाला/महराजगंज Updated Wed, 29 Jun 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
truck and bull cart collide, 3 injured
- फोटो : ANI
फरेंदा। फरेंदा-महराजगंज मार्ग के मुजहना गांव के समीप ट्रक ने दो बैलगाड़ियों में टक्कर मार दी। इससे बैलगाड़ी पर सवार तीन लोग घायल हो गए और एक बैल की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने ट्रक को पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


फरेंदा थाना क्षेत्र के गढ़वा निवासी रामप्रीत, रामसुमेर और महदेवा दूबे गांव निवासी जग्गू यादव मंगलवार की भोर में 4 बजे के करीब त्रिमुहानी नदी से बालू लाद कर घर आ रहे थे। अभी वह मुजहना गांव के पास पहुंचे ही थे कि महराजगंज की तरफ से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया।
विज्ञापन


इससे दोनों बैलगाड़ी पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। घटना में जग्गू के एक बैल की भी मौत हो गई। 
घटना को सुनकर पहुंचे स्थानीय लोग सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां से रामप्रीत की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर  दिया गया। स्थानीय लोगों ने ट्रक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed