फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   trespass in mahendranagar

महेंद्रनगर में ताला तोड़कर चोरी

Thu, 07 Jul 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 Jul 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
trespass in mahendranagar
चोरी की सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। - फोटो : अमर उजाला
नौतनवा। नगर के महेंद्रनगर वार्ड में मंगलवार की रात चोरों ने मकान के मेन गेट पर लगा ताला तोड़ दिया और  कमरों में दाखिल हो गए। कमरों में आलमारी और बक्सों को तोड़कर नकदी, जेवर, कपड़े आदि सामान लेकर फरार हो गए। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। बुधवार सुबह पड़ोस के लोगों ने गृहस्वामी को सूचना दी। बाद में सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने चोरी की घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महेन्द्रनगर मुहल्ले की मुख्य सड़क पर शैल गुप्ता का मकान है। उनके पति राधेश्याम गुप्ता का कुछ वर्षों पहले देहांत हो चुका है। वह घर में अकेली रहती हैं। सोमवार को मकान में ताला बंदकर वह अपने मायके गोरखपुर किसी काम से चली गई थीं। बुधवार सुबह पड़ोस के लोगों ने देखा कि उनके घर का मेन गेट खुला हुआ है। शक होने पर उन्हें फोन किया। उसके बाद वह गोरखपुर से नौतनवा पहुंचीं तो देखा कि घर के अंदर कमरों का ताला टूटा हुआ है।
विज्ञापन


एक कमरे में रखी आलमारी और बक्से टूटे पड़े हैं तथा सामान कमरों में बिखरा हुआ है। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। शैल के मुताबिक, उनके आलमारी के लॉकर और बक्सों में रखे जेवर, नकदी, कपड़े आदि सामान गायब हैं। चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत के आंकलन में समय लगेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी के बाद वहां आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गयी और नगर में हो रही चोरियों पर लोगों ने नाराजगी जाहिर कीर और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। लोगों का कहना था कि नगर में हाल के महीनों में हुई एक भी चोरी का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। इससे चोरों का मनोबल बढ़ा है।   
एसओ रामायण यादव कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed