फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   theft in sub post office

सिसवा के उप डाकघर में ताला तोड़कर चोरी

Wed, 13 Dec 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Dec 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
theft in sub post office
चाोरी - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
महराजगंज/सिसवा बाजार। सोमवार की रात गोपाल नगर मोहल्ला स्थित उप डाकघर में घुसे चोरों ने दो कंप्यूटर मानिटर, एक इनवर्टर तथा एक हार्ड डिस्क समेट ले गए। चोरों ने डाकघर से सटे अधिवक्ता हनुमान चौरसिया के भाई आनंद चौरसिया के स्टोर रूम से लगभग 25 हजार रुपये का सामान चुरा ले गए।

सूचना मिलते ही सीओ निचलौल रणविजय सिंह, एसओ कोठीभार मनीष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी सिसवा राजप्रकाश सिंह के साथ ही यूपी-100 पहुंच गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सिसवा उप डाकघर में बड़े बाबू के पद पर तैनात मुख्तार अंसारी ने प्रतिदिन की तरह काम निपटाया और कार्यालय में ताला लगाकर तहसील निचलौल स्थित घर चले गए। रात करीब 2 बजे के बाद चोरों ने डाकघर का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। नकदी की तलाश में चोरों ने डाकघर की सभी आलमारियों और दराज को खंगाल डाला मगर रुपये हाथ नहीं आए। बताया गया कि हर रोज कैश बैंक में जमा करा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाते-जाते चोर कार्यालय में रखे दो कंप्यूटर मानिटर, एक इनवर्टर व एक हार्ड डिस्क उठा ले गए और बाबू मुख्तार अंसारी की मेज की दराज को डाकखाने के पूरब गेहूं के खेत में फेंक दिया। उसमें कुछ फुटकर पैसे पड़े थे। इसके बाद चोर डाकघर से सटे अधिवक्ता हनुमान चौरसिया के घर पहुंचे और उनके छोटे भाई आनंद चौरसिया के स्टोर रूम का ताला तोड़कर उसमें रखे बर्तन, कपड़े तथा लगभग 25 हजार रुपये कीमत के घरेलू सामान उठा ले गए।

मंगलवार को जब मुहल्ले के लोगों की नींद खुली तो घटना की जानकारी हुई। लोगों ने तुरंत स्थानीय थाना, चौकी व यूपी-100 को सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष कोठीभार मनीष सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्दी ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। 

डाकघर में चौकीदार की तैनाती नहीं 
सिसवा बाजार। उप डाकघर में विगत चार वर्ष पूर्व सिसवा कस्बा निवासी नथुनी सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। नथुनी प्रतिदिन ड्यूटी पूरी कर फिर रात्रि के समय में भोजन के बाद अपना बिस्तर लेकर डाकखाने के बाहर रखे बेंच पर सोकर चौकीदारी का कार्यभार भी देखते थे। लेकिन उनकी मृत्यु हो गयी और तबसे आज तक किसी भी चौकीदार की नियुक्ति न होने से डाकघर सुनसान पड़ा रहता है। 

डाकघर के बाहर रात में अंधेरा
सिसवा बाजार। उप डाकघर में प्रतिदिन 10 लाख तथा महीने के आखिरी में करीब 30 लाख रूपये तक का लेन-देन होता है। मगर कार्यालय बंद होने के बाद रात्रि के समय में सिसवा का उप डाकघर एक अदद बल्ब की रोशनी के अभाव में घुप अंधेरे में बिरान पड़ा रहता है। शायद इसी अंधेरे का लाभ उठाकर चोरों ने डाकघर का ताला तोड़ उसे खंगाल डाला। सिसवा उप डाकघर में बड़े बाबू के पद पर तैनात मुख्तार अंसारी ने बताया कि हर रोज कैश को बैंक में जमा करा दिया जाता है।


सीसी टीवी फुटेज में पुलिस तलाशेगी 
सिसवा बाजार। बीती रात सिसवा उप डाकघर तथा बगल के एक मकान के स्टोर रूम में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी के मामले में पुलिस की सुई स्थानीय संदिग्धों की तरफ घूम रही है। जिनकी पहचान करने के लिए पुलिस मुहल्ले में लगे सीसी टीवी कैमरे के फुटेज की मदद से उन संदिग्धों को तलाशने का प्रयास करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed