फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   theft in badhqra

चोरों ने सांसद आदर्श गांव बड़हरामीर में चोरी की

Mon, 24 Apr 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 24 Apr 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
theft in badhqra
चोरी गैंग के दो सदस्य ग‌िरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
मिठौरा। सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के सांसद आदर्श ग्राम बड़हरामीर में बीती रात चोरो ने एक मकान में चोरी कर सनसनी फैला दी। चोरों ने दो बॉक्स ग्राम सभा के पश्चिम खेत में फेंक दिया। मकान मालिक ने ग्राम सभा के एक व्यक्ति के नामजद तहरीर कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन


सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के बड़हरामीर निवासी जनार्दन यादव पुत्र श्री कान्त यादव ने  तहरीर देकर कोतवाली पुलिस को अवगत कराया है कि 22 अप्रैल की रात दो बजे के लगभग कुछ चोर हमारे घर में खिड़की के रास्ते घर में घुसकर दो बॉक्स उठाकर ले गए। उसमें जेवर, पंद्रह पीस साड़ी, 22,500 रुपये थे। सुबह चोरी गया बॉक्स भूतनाथ के खेत में मिला। उसमे रखी साड़ी, जेवर व नकदी गायब थी। दूसरा बॉक्स घर के बगल में नरकट की झाड़ी में मिला। सौ नंबर पर पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने कोतवाली में तहरीर देने को कहा।
विज्ञापन


चौकी पुलिस ने नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर चौकी पर ले आई। चौकी प्रभारी सिंदुरिया प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि रंजिशन नामजद तहरीर दी गई है। इस वजह से अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। घटना से संबंधित कुठोस सुराग हाथ लगे हैं। जल्दी ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed