फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The day the husband and wife used to live there was a dispute

पति-पत्नी में आए दिन होता रहता था विवाद

Tue, 18 Dec 2018 12:51 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 18 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
The day the husband and wife used to live there was a dispute
पति-पत्नी में आए दिन होता रहता था विवाद - फोटो : अमर उजाला
मिठौरा (महराजगंज)। गांव पकड़ियार बुजुर्ग निवासी राजाराम उर्फ अमर की शादी दस वर्ष पूर्व कुशीनगर जिले के ग्राम सभा महदेइया निवासी दशरथ की पुत्री सावित्री से हुई थी। उनकी दो पुत्रियां अंकिता (6) और अर्पिता (3) थी। इस समय सावित्री गर्भवती थी। पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। मामला कोर्ट में भी चला था, जिसमें एक वर्ष पूर्व सुलह-समझौता कर वह सावित्री को घर ले आया था। इसके बाद भी पति-पत्नी का झगड़ा बंद नहीं हुआ। 
विज्ञापन


गांव के लोगों ने बताया कि राजाराम चेन्नई में प्राइवेट नौकरी करता है। वह पंद्रह दिन पहले घर आया था। रविवार को विवाद होने पर उसने सावित्री को बुरी तरह मारा-पीटा था। इससे सावित्री (26) काफी क्षुब्ध थी। वह रविवार रात को सबको खाना खिलाने के बाद दोनों बच्चियों को कमरे में ले गई। वहां उसने पहले कमरे में केरोसिन डाला फिर खुद पर छिड़ककर आग लगा ली। यह देख बड़ी बेटी अंकिता दरवाजा खोलकर जान बचाकर भाग निकली। जिससे उसकी जान बच गई, लेकिन छोटी बेटी अर्पिता को मां ने पकड़ लिया जिससे वह भी साथ में जल गई। आग इतनी भीषण थी कि किसी की हिम्मत नहीं हुई कि मां-बेटी को बचाया जाय। घटनास्थल पर फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची तब आग पर काबू पाया जा सका। घटना के बाद घरवाले फरार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed