{"_id":"266aaa1e700f9c2cfe364ea6107fa3e8","slug":"supporters-legislator-in-nautanwa-commotion-broke-chairs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौतनवा में विधायक समर्थकों का हंगामा, कुर्सियां तोड़ीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौतनवा में विधायक समर्थकों का हंगामा, कुर्सियां तोड़ीं
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
Updated Mon, 30 Nov 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अड्डा बाजार/रतनपुर। नौतनवा ब्लॉक के नामांकन पत्रों की जांच के दौरान रविवार को रतनपुर ब्लॉक परिसर में नौतनवा विधायक के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया और कुर्सियां तोड़ दीं। जिससे डेढ़ घंटे तक जांच कार्य प्रभावित रहा।
समर्थकों का आरोप था कि आरओ एक साजिश के तहत एक प्रत्याशी का पर्चा खारिज कर रहे थे।
नौतनवा ब्लॉक के रतनपुर ब्लॉक सभागार में रविवार को नामांकन पत्रों की जांच हो रही थी। इसी बीच नौतनवां विधायक कुंअर कौशल सिंह सिंह उर्फ मुन्ना सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंचे।
आरोप है कि समर्थकों के पैरों से धक्का मारने पर फाटक की सिटकिनी टूट गई सभी समर्थक अंदर घुस गए । प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक समर्थकों ने मेज कुर्सियां एवं माइक जमीन पर फेंक दिया। अराजकता का माहौल हो गया। विधायक आरओ से किसी प्रत्याशी का पर्चा खारिज किए जाने का कारण पूछ रहे थे।
विज्ञापन
जानकारी मिलते सीओ नौतनवां समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। हंगामा की वजह से डेढ़ घंटे तक कार्य प्रभावित रहा।
नौतनवां विधायक मुन्ना सिंह ने बताया कि अमहवा में अपने परिजन को निर्विरोध प्रधान बनाने के लिए एक जनप्रतिनिधि दूसरे प्रत्याशी का पर्चा ग्राम पंचायत का अदेय प्रमाण नहीं होने का हवाला देकर खारिज करा रहा था । डीएम से वार्ता के बाद वे मौके पर पहुंचे। ताकि किसी के अधिकार का हनन न होने पाए। समर्थकों द्वारा तोड़फोड़ का आरोप निराधार है। आरओ बीएन ओझा ने कहा कि पूरे घटनाक्रम को जिला निर्वाचन अधिकारी व शासन को अवगत करा दिया गया है।