फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Spray on organically, procession returned

स्प्रे पर बवाल, बारात लौटी

Sat, 12 Mar 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Sat, 12 Mar 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Spray on organically, procession returned
पुल‌िस मीट‌िंग। - फोटो : beureu
बसंतपुर गांव में स्प्रे सेंट फेंकने पर घराती और बराती भिड़ गए। दोनों तरफ से छह लोग घायल हुए हैं। बिना विवाह के ही बारात वापस लौट गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लाकर सुलह समझौते की कोशिश की।  रातभर थाने पर रहने के बाद संभ्रांत जनों की कोशिश से समझौता हुआ। वर पक्ष के लोग शादी करने के लिए मान गए।
विज्ञापन


कोल्हुई थाना क्षेत्र के शिवसहाय पुर के शिवपूजन जायसवाल के बेटे अनिल जायसवाल की शादी पुरंदरपुर क्षेत्र के बसंतपुर के राधेश्याम जायसवाल के यहां तय हुई थी। बृहस्पतिवार शाम बारात द्वार पर पहुंच गई। द्वार पूजा धूमधाम से हुआ। जयमाला की रस्म चल रही थी। वर पक्ष के कुछ लोग स्प्रे सेंट महिलाओं पर छिड़क रहे थे। घराती पक्ष के लोग मना किए पर लोग नहीं माने। जिसको लेकर कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन


मारपीट के दौरान वर पक्ष के शोभनाथ जायसवाल शिवसहायपुुर व फरेंदा क्षेत्र के निरनाम पश्चिमी निवासी तौलन जायसवाल सहित दोनों पक्षों के छह से ज्यादा लोगों को गंभीर चोटें आईं। विवाद को देखकर वर पक्ष के लोग मौके से पैदल भाग कर जान बचाई। घराती पक्ष के लोगों ने दूल्हे की गाड़ी सहित कई गांड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पुरंदरपुर पुलिस पहुंची और दूल्हे व उसके पिता तथा दो भाइयों को साथ ही लड़की के पिता को थाने उठा लाई। सभी घायलों को सीएचसी बनकटी लाया गया। गंभीर घायल लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed