{"_id":"57e18c5b4f1c1bff44a82c4b","slug":"sisters-injured-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर हादसे में दो छात्राएं घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर हादसे में दो छात्राएं घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अड्डा बाजार(ब्यूरो)। कुरहवां के पास मंगलवार को अपराह्न सवा तीन बजे हाइवे पर पैदल जा रहीं दो छात्राएं बाइक की चपेट में आ गईं। दोनों छात्राएं घायल हो गईं। उन्हें नजदीकी संपतिहा चौराहा के प्राइवेट डाक्टर के पास ले जाया गया। डाक्टर ने एक को सिर की गंभीर चोट बताते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया।
कुरहवां की दो बहनें बारहवीं की छात्रा ज्योति और ग्यारहवीं की छात्रा गरिमा नौतनवां मधुबन इंटर कालेज से लौट रही थीं। जीप से उतरकर संपतिहा चौराहा से पैदल गांव के पास पहुंची थीं कि कोल्हुई की ओर जा रही बाइक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। दोनों बहनें सड़क पर गिरकर जख्मी हो गईं। आनन फानन दोनों को प्राइवेट डाक्टर के पास ले जाया गया।
डाक्टर ने स्वाति के सिर की चोट को गंभीर करार देते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया। गरिमा को भी साथ गोरखपुर ले जाया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे संपतिहा चौकी के दरोगा अशोक यादव ने बताया कि परिजन दोनों को गोरखपुर ले गए हैं। बाइक कब्जे में ले ली गई है। जबकि बाइक स्वामी भी पीड़ित परिवार के साथ ही छात्राओं का इलाज कराने गोरखपुर गए हैं।