{"_id":"56e2b8694f1c1b83038b456a","slug":"shop-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों में आग, सब कुछ राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानों में आग, सब कुछ राख
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Sat, 12 Mar 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
दुकान में लगी भीषण आग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम में तेज हवाओं के साथ आग लगने की घटनाएं भी शुरू हो गई हैं। बृहस्पतिवार रात बेलवा घाट में आग लगने से चार गुमटियां जलकर राख हो गईं। राहगीरों के पहुंचने के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था।
कोठीभार थाना क्षेत्र के चैनपुर निवासी नेवास अली, सोनबरसा, बेलवा घाट निवासी रतन व राधेश्याम तथा कुशीनगर के बलुअही निवासी लालजी की दुकान बेलवा घाट स्थित चौराहे पर है। वे गुमटी रखकर रोजमर्रा के सामान बेचते थे। बृहस्पतिवार रात 11.30 बजे शादी समारोह से लौट रहे कुछ लोगों ने देखा कि चारों दुकानों से आग की लपटें निकल रही थीं। जिसके बाद उन्होंने शोर मचाना शुरू किया।
आवाज सुन ग्रामीण एकत्र हुए और लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक गुमटियों में रखे सामान जलकर राख हो गए थे। पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि आग से हजारों की क्षति हुई है। जिसकी लिखित सूचना हमने कोठीभार पुलिस को दे दिया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल रहा है। चर्चा है कि रंजिशन चारों दुकान में आग लगाई गई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस आग के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।