फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Seven people injured in road accidents

सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल

Sat, 02 Jan 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Sat, 02 Jan 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को विभिन्न सड़क दुर्घटनाआंे में एक महिला और बालक समेत सात लोग घायल हो गए। सभ्ाा को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया। जबकि हालत गंभीर होने पर दो को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मिठौरा प्रतिनिधि के मुताबिक  सदर कोतवाली क्षेत्र के सिन्दुरियां निवासी गौतम, शिव कुमार, परवेज नये साल का जश्न मनाने के लिए अपने दोस्तों के साथ बाइक से चौक जंगल की तरफ सिन्दुरियां झंझनपुर मार्ग से जा रहे थे। पिपरा कल्याण पुल के पास पहुंचे ही थे कि अपने साथी की गाड़ी को ओवर टेक करने के चक्कर में अपना संतुलन खो बैठे। तीनों नीचे गिर गए।
विज्ञापन


 गंभीर चोट लगने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी घटना सिन्दुरिया में हुई। मुगलपुर पुल के पास चार पहिया ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दो लोग घायल हो गये। चरगहां निवासी दिनेश व जगदीश  सिन्दुरियां की तरफ आ रहे थे। सामने से आ रही चार पहिया ने टक्कर मार दिया। जिससे दिनेश का पैर टूट गया। और जगदीश भी घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरेंदा प्रतिनिधि के मुताबिक गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर अड्डा बाजार निवासी माया देवी बाइक से गिरकर घायल हो गईं। उन्हें सीएचसी बनकटी ले जाया गया। डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

अड्डा बाजार प्रतिनिधि के मुुताबिक कोहड़वल के पास शुक्रवार शाम बाइक सवार ने बालक को टक्कर मार दिया। वह सड़क पार कर रहा था। बाइक सवार भाग निकला। घायल जानू को रतनपुर सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed