फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Robbery by showing customer service center staff

ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मी को असलहा दिखाकर लूट

Sun, 02 Dec 2018 12:46 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sun, 02 Dec 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
Robbery by showing customer service center staff
ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मी को असलहा दिखाकर लूट - फोटो : अमर उजाला
परतावल (महराजगंज)। शनिवार श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के हरपुर तिवारी चौराहे पर बाइक सवार दो बदमाश एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में घुसकर 40 हजार लूट कर भाग गए। लूट के बाद बदमाश फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए भाग गए। उधर, इस मामले की जानकारी होते ही पुलिस जांच में जुट गयी। 
विज्ञापन


  लोगों ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र के प्रोपराइटर शब्बीर अहमद की कनपटी पर असलहा सटाकर काउंटर में रखे 40 हजार रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गये। रकम लेकर जाते वक्त फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा और पनियरा पुलिस के साथ सीओ सदर देवेन्द्र कुमार और एसडीएम सदर सत्यम मिश्र मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गये। इस घटना से आसपास के लोग सहम गये। क्योंकि बाइक सवार बदमाश फायरिंग करते हुए बाइक से फरार हो गए। इस संबंध में इंस्पेक्टर श्यामदेउरवा ज्ञानेन्द्र कुमार राय ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। जल्द लूट की घटना को अंजाम देने वाले पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed