फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   road jam for home.

मकान कब्जे को लेकर बवाल, जाम 

Tue, 24 May 2016 01:22 AM IST
Updated Tue, 24 May 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
road jam for home.
demand - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा,  रूदलापुर में मकान कब्जा करने को लेकर सोमवार की शाम बवाल हो गया। जिससे गुस्साए लोगों ने फरेंदा-महराजगंज मार्ग को एक घंटे तक जाम रखा। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस के आश्वासन पर लोगों ने जाम को समाप्त किया।
विज्ञापन

 
फरेंदा क्षेत्र के वार्ड नं एक रूदलापुर में बुधिराम के मकान मे राजकुमार किरायेदार पर बहुत पहले से रहता था। बुधिराम के मौत के बाद किरायेदार राजकुमारने किराया देना बंद कर दिया। उसके बाद बुधिराम के घर के लोग लेहड़ा के मघूजोत रहते थे। वह कई बार किराया मांगा लेकिन किराया नहीं मिला । जो मकान खाली करने की बात कहे।
विज्ञापन

उसके बाद भी राजकुमार मकान नहीं खाली कर रहा था। सोमवार को दिन में 6 बजे के करीब मघूजोत से बुधिराम के घर के सिदधू व अशोक रीता के साथ छह लोग रूदलापुर में पहुचकर मकान खाली करने का दबाव बनाने लगे।  मकान के अंदर रखा सारा सामान बाहर फेंकने लगे। जिसका विरोध राजकुमार की पत्नी शकुना देवी व बेटी सुधा ने विरोध किया तो मार-पीट होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शकुना देवी का आरोप है कि बेटी सुधा के उपर मिटटी का तेल डालकर जलाने का प्रयास कर रहे थे। अगल-बगल के लोगों के बीच बचाव के बाद लोग नही माने तो घटना की सूचना पुलिस को दिया। पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो स्थानीय लोगों ने नाराज होकर फरेंदा-महराजगंज राजमार्ग को एक घंटे तक जाम रखा। जाम की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों को मनाया तब जाकर लोग माने। 

इस सबंध में प्रभारी एसओ हरिश्चंद यादव ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके परपहुंच कर मनाया गया। तहरीर के आधार पर आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। किशोरी के जलाने का प्रयास की बात सूचना मिली है अगर तहरीर में जिक्र होगा तो कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed