फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Reward of policemen on good information of beats

बीट की अच्छी जानकारी पर पुलिसकर्मी पुरस्कृत

Fri, 11 May 2018 12:36 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Fri, 11 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
Reward of policemen on good information of beats
बीट की अच्छी जानकारी पर पुलिसकर्मी पुरस्कृत - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज।  पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र  निलाब्जा चौधरी  ने बृहस्पतिवार को सोहगीबरवां थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। यहां गारद की सलामी के बाद उन्होंने थाना कार्यालय पहुंच कर अपराध, त्योहार, बीट वितरण, मालखाना रजिस्टरों आदि की जांच की। थाने के आरक्षियों की बीट बुक की भी जांच हुई। 
विज्ञापन


 बीट बुक में सभी प्रविष्टियां पूर्ण होने एवं अपने बीट के विषय में अच्छी जानकारी रखने पर आरक्षी रविन्द्र कुमार सिंह, मोहम्मद इद्रिश को उन्होंने नगद पुरस्कार से  पुरस्कृत किया। संतरी पहरा  पर नियुक्त आरक्षी विनोद कुमार को भी अच्छे टर्न आउट के लिए नगद पुरस्कार दिया। आईजी ने भोजनालय, बैरक, बंदीगृह, मालखाना, थाना  परिसर  का  भ्रमण कर  प्रभारी  निरीक्षक  को  साफ  सफाई  एवं  अच्छी  तरह से  अपने  कर्तव्य  का निर्वहन  करने के लिए  निर्देशित किया। कार्यालय में  रजिस्टर के बेहतर रखरखाव पर हेड कांस्टेबल  मुन्ना  उपाध्याय  को  नगद  पुरस्कार देकर  पुरस्कृत किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने  क्षेत्र के  सभी  चौकीदारों  के साथ  बैठक की। इस दौरान आईजी ने चौकीदारों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली और समाधान कराने का आश्वासन दिया। चौकीदारों  का उत्साहवर्धन  करने के लिए नगद  पुरस्कार से  पुरस्कृत किया गया।  उन्होंने कहा कि भौगोलिक रूप से सोहगीबरवां थाना महराजगंज  मुख्यालय से  दूर  होने एवं कोई  सीधा  रास्ता न  होने  के कारण समस्याए हैं, लेकिन संवाद स्थापित कर समस्याओं को दूर किया जा सकता है। पड़ोसी राज्य बिहार के अधिकारियों से भी  तालमेल  बना  कर अपराध नियंत्रण की दिशा  में  मिलजुलकर  कार्य  करने का निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी आरपी  सिंह, एसएसपी आशुतोष  शुक्ला, सीओ निचलौल रणविजय  सिंह, अमरजीत  यादव  प्रभारी  निरीक्षक  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed