फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Political and pre-dominant clash between nine, injured

प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच मारपीट, नौ घायल

Fri, 07 Jun 2019 12:00 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज
महराजगंज Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 07 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Political and pre-dominant clash between nine, injured
प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच मारपीट, नौ घायल - फोटो : अमर उजाला
के बरगदवां राजा में प्रधानी चुनाव की रंजीश में प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष में जमकर मारपीट हुई। नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ईंट- पत्थर भी चले। इससे गांव में भगदड़ मच गई। मारपीट की घटना से गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पहुंची पुलिस ने घायलों को  अस्पताल भिजवाया। दोनों पक्षों पर मारपीट समेत अन्य धारा के तहत पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गांव में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। 
विज्ञापन

गुरुवार को बरगदवां राजा गांव के प्रधान रामसवारे यादव और पूर्व प्रधान पप्पू के बीच चुनावी रंजीश में मारपीट हो गई। दोनों के बीच मारपीट होता देख  समर्थक और घरवाले भी पहुंच गए। इसके बाद तो दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई। करीब आधे घंटे तक चले ईंट-पत्थर में नौ लोग घायल हो गए। गांव के लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। कुछ ही देर बाद कोतवाली पुलिस गांव में पहुंची। किसी तरह मामला शांत हुआ। बताया जाता है कि प्रधानी चुनाव के दौरान भी दोनों में कहासुनी हुई थी। इसके बाद से दोनों में अदावत चल रही थी। गुरुवार को  पुरानी बात को लेकर नोकझोंक शुरू होने पर मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों से नीतू (30), रामसवारे (45), सुर्दशन (45), प्रवीण (45), बृजेश यादव (50), राममिलन (65), हरिपाल यादव (40), जोगिंदर यादव (36), रामदवन यादव (40) घायल हो गए। कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि प्रधान राम सवारे यादव की तहरीर पर 13 लोगों के खिलाफ नामजद और  14 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। दूसरा पक्ष से पूर्व प्रधान पप्पू उर्फ प्रवीण यादव की तहरीर पर आठ नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भेजने के साथ की गांव में पुलिस तैनात कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed