फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pesticide Pelaker was the killer of the teenager

कीटनाशक पिलाकर की थी किशोरी की हत्या

Tue, 21 May 2019 11:59 PM IST
राकेश पांडेय महराजगंज
महराजगंज Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 21 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
Pesticide Pelaker was the killer of the teenager
डेमो - फोटो : डेमो

विज्ञापन
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की कक्षा नौ की छात्रा को शोहदे छेड़ते थे। शिकायत करने पर कोचिंग जाते वक्त उसके साथ अश्लील हरकत कर वीडियो बना लिया। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब सफल नहीं हुए तो छात्रा को कीटनाशक पिलाकर छोड़ दिया। किसी तरह छात्रा घर पहुंची तो परिजन मेडिकल कालेज ले गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के करीब एक माह बाद पांच आरोपियों पर हत्या एवं साजिश सहित अन्य धारा के तहत केस दर्ज जांच की जा रही है। 
शोहदों की हरकत रोज बढ़ती जा रही थी। यह देख छात्रा की मां ने उसे मामा के घर भेज दिया। वहां से वह 23 अप्रैल-2019 को कोचिंग पढ़ने गई तो लौटते वक्त रास्ते में वह युवक ने उसे रोका। अश्लील हरकत की। 
विज्ञापन

दूसरे साथी ने वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे जंगल की ओर जबरन ले गए। वहां धमकी दी गई की वीडियो को वायरल कर दिया जाएगा। लेकिन छात्रा युवकों की धमकी से डरी नहीं तो युवक उसे कीटनाशक पिलाकर चले गए। इसके बाद वह किसी तरह घर पहुंची तो उसे मेडिकल कालेज इलाज के लिए ले जाया गया। जहां 23 अप्रैल की रात में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद से ही पीडि़ता की मां थाने का चक्कर लगा रही थी। करीब एक माह बाद मंगलवार को इस मामले में गांव के पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ। कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या करने, साजिश रचने सहित अन्य धारा के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed