फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One killed, seven wounded in different accidents

अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक की मौत, सात घायल

Mon, 10 Jun 2019 12:29 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 10 Jun 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
One killed, seven wounded in different accidents
अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक की मौत, सात घायल - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। अलग-अलग थाना क्षेत्रों मंे हुई दुर्घटनाओं में एक व्यकि्त की मौत हो गई। कई अन्य लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


 लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार रिसालपुर भोतहा निवासी लालचंद (58) रविवार को अपने खेत से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव की सड़क पर पहुंचे उसे पार करने लगे, उसी दौरान तेज रफ्तार एक कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। खून से लथपथ लालचंद को ग्रामीणों के मदद से लक्ष्मीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष पुरंदरपुर दिलीप कुमार शुक्ल ने बताया कि लालचंद के बेटे राजकुमार की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र में हुई तीन दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे। थाना क्षेत्र के निचलौल-सिसवा मार्ग पर सात पांच नहर पुल के समीप बाइक से जा रहे विनय (24) निवासी चौक बाजार ने सड़क किनारे खड़े निचलौल हर्रेडीह निवासी दंपती नैमुल्लाह (45) व हसीना खातून (40) को टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार खुद भी सड़क पर गिरकर घायल हो गया। लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां विनय के सिर में गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि दंपती का सीएचसी में ही इलाज चल रहा है। एक अन्य हादसे में मिश्रौलिया गांव में शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे अपने घर के दरवाजे के पास बैठे रहीम (70) को एक अज्ञात बाइक सवार टक्कर मारकर फरार हो गया। इस हादसे में बुजुर्ग को गंभीर चोट लगी। उन्हें परिजन निजी साधन से ले जाकर सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया। वहीं कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र के कड़जा गांव के पास शुक्रवार की रात पैदल जा रहे सुरेंद्र (40) निवासी चटिया को किसी बाइक चालक ने टक्कर मार दिया।  जिससे वह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया गया। नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार रतनपुर ब्लाक मुख्यालय के पास नौतनवां-ठूठीबारी मार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे बोर्ड से टकरा गई। हादसे में दो युवक घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर पहुंचाया। ग्राम पंचायत बरगदवा निवासी उमेश (35) तथा और (26) किसी शादी समारोह से अपने घर जा रहे थे। अभी वे ब्लॉक मुख्यालय रतनपुर के पास ही पहुंचे थे कि उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे एक बोर्ड से टकरा गई। मोटरसाइकिल की गति इतनी तेज थी बोर्ड में लगे लोहे के चद्दर को फाड़ते हुए आगे रखे जेनरेटर से टकरा गई। उधर, सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के मुड़िला चौधरी गांव में शनिवार की देर रात एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मुर्गी फार्म में घुस गया। हादसे में करीब 24 मुर्गियां दबकर मर र्गइं। फार्म मालिक रामध्यान चौधरी के मुताबिक ट्रैक्टर की टक्कर से पोल्टी फॉर्म का खंभा भी टूट गया। कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed