{"_id":"5c72f0c8bdec22271f34337d","slug":"nepali-youth-arrested-with-heroin","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली युवक हेरोइन के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेपाली युवक हेरोइन के साथ गिरफ्तार
Mon, 25 Feb 2019 01:00 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
नेपाली युवक हेरोइन के साथ गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनौली (महराजगंज)। एसएसबी एवं सोनौली पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को देर रात एक नेपाली युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। युवक को मुकदमा दर्ज कर रविवार को जेल भेज दिया गया।
शनिवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 517/2 के पास स्थित एक होटल के पीछे संयुक्त रूप से पुलिस एवं एसएसबी की टीम जांच कर रही थी। टीम ने शक के आधार पर एक नेपाली युवक को रोकने की कोशिश की तो टीम को देखकर बाइक से भागने लगा। टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में युवक की जेब से हेरोइन मिली। जिसका वजन करीब 30 ग्राम बताया गया। पकड़े गए युवक की पहचान शब्बीर शेख निवासी वार्ड नंबर 3 भैरहवा जिला रूपन्देही नेपाल के रूप में हुई। प्रभारी कोतवाल रविंद्र सिंह का कहना है कि एक बाइक सवार युवक के कब्जे से 30 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर किया गया है। आरोपी को रविवार को जेल भेज दिया गया।