फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   nepal band, road jam

नेपाल बंद के दौरान तोड़फोड़ रास्ता जाम

Mon, 14 Nov 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Nov 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
nepal band, road jam
नेपाल के भैरहवां में बंद से सूनी पड़ी सड़क। - फोटो : अमर उजाला
सोनौली। रविवार की दोपहर संविधान संशोधन के खिलाफ माओवादी कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए और इक्का दुक्का खुली दुकानें भी बंद करवा दी। भारत से नेपाल जाने वाले बसे और मालवाहक ट्रक सरहद पर खड़े रहे। भैरहवा से लुंबिनी रोड पर कुछ वाहनों में तोड़फोड़ की खबर है। वहीं भैरहवा और बुटवल में सड़क पर धरना और जाम कर रहे 22 माओवादी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। बंदी के उल्लंघन में कुछ मालवाहक ट्रकों में तोड़फोड़ की भी खबरें हैं। 
विज्ञापन


नेपाल मधेसियों की प्रमुख मांग सीमा विभाजन जिसे तराई से पहाड़ क्षेत्र को अलग करने के लिए मधेशी एक साल से आंदोलित हैं। मधेशियों की प्रमुख मांगों में सीमा बंटवारा एक है। मधेशी समुदाय पहाड़ से तराई को जोड़ने का विरोध कर रहे हैं। संविधान में संशोधन के लिए एक वर्ष से अधिक का समय बीत गया लेकिन बात नहीं बनी। नई सरकार द्वारा मधेशियों के हित को देखते हुए सकारात्मक पहल की गई।
विज्ञापन


प्रचंड की सरकार में मधेशियों को कुछ अच्छे संकेत मिले तो माओवादी पार्टी इसके विरोध में सड़क पर आ गई। संविधान संशोधन का विप्लव माओवादी गुट विरोध कर रहा है। सरकार पर दबाव बनाने के लिए दो दिन के लिए नेपाल बंदी का ऐलान किया है। कुछ गैरमधेशियों ने माओवादियों का समर्थन किया। बंदी से सड़कों पर सन्नाटा रहा। वाहन नहीं चले, लोग घरों में दुबके रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन




   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed