{"_id":"fcdaf16a1d7407309f4c7a770fb7b769","slug":"money-withdrawl-by-stealing-atm-card-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान का एटीएम कार्ड बदलकर रकम निकाली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधान का एटीएम कार्ड बदलकर रकम निकाली
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
Updated Wed, 13 Jan 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधान का एटीएम कार्ड बदलकर रकम निकाली एटीएम कार्ड बदलकर 21 हजार रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। नरकटहां के पूर्व प्रधान नौतनवां एटीएम पर रुपये निकालने गए और मददगार बनकर अज्ञात युवक ने उनका कार्ड बदल लिया।
शाम तक मोबाइल में धननिकासी का मैसेज देखकर प्रधान के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने अपनी जेब से कार्ड निकाला तो किसी किसी अन्य का निकला। मामला शनिवार का है।नौतनवां थाने में तहरीर दे दी गई है।
पूर्व प्रधान सोमई प्रसाद ने बताया कि घटना के दिन बीमार नाती का इलाज कराने गए थे। दो बजे एटीएम मशीन पर 10000 रुपये निकालने गए। बीमारी और भीड़ के नाते मानसिक उलझन में थे।
विज्ञापन
एटीएम की केबिन में मौजूद युवक मदद के लिए आगे आकर उनसे कार्ड लेकर पिन नंबर पूछकर रुपये निकालकर दे दिया। बताया कि वह रुपये गिनने लगे उसी दौरान बदलकर दूसरा एटीएम कार्ड दे दिया।
कार्ड उन्होंने बिना देखे ही जेब में रख लिया। घर आने पर मोबाइल में मैसेज देखने पर पता चला कि खाते से 21,000 रुपये फिर से निकासी हुई। जेब से कार्ड निकालकर देखे तो किसी और का है।
इस संबंध में नौतनवां थानाध्यक्ष रामायण यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। प्रधान ने यह भी पता करके बताया है कि इंटरनेट से गोरखपुर राजेंद्र नगर स्थित एक व्यक्ति के बैंक खाते में एटीमकार्ड से ट्रांसफर किया गया है। हालांकि, उस खाते से भी निकासी कर ली गई है।