{"_id":"5c880607bdec222dcc576781","slug":"milk-s-body-found-in-sugarcane-field-fear-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन्ने के खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Wed, 13 Mar 2019 12:48 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
गन्ने के खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निचलौल (महराजगंज)। गांव गिरहिया के टोला बरगदवा के पश्चिम सिवान में स्थित गन्ने की खेत में मंगलवार को करीब 12 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में दुर्गेश भारती (21) का शव मिलने से सनसनी मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बड़े भाई सुभाष भारती ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार दुर्गेश पिछले सप्ताह मुंबई कमाने जाने के लिए निकला था, लेकिन घर से जाने के बाद दो दिनों तक उसका फोन नहीं आने पर परिजन परेशान थे। इसी बीच मंगलवार की दोपहर में गांव के पश्चिम तरफ सिवान स्थित गन्ने के खेत में उसका शव मिलने की जानकारी हुई। शव कई दिन पुराना होने से दुर्गंध उठ रही थी। दुर्गेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिवार सदमे में है। इस संबंध में इंस्पेक्टर गजेन्द्र राय का कहना है कि छानबीन की जा रही है।