विवाहिता से गैंगरेप, तीन लोग हिरासत में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का एक युवक से तीन वर्ष पूर्व शादी से पहले से प्रेम संबंध था। बाद में युवती का नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाह हो गया।
प्रेमी ने शादी के बाद अपनी प्रेमिका के ससुराल वालों को अपने प्रेम संबंधों की जानकारी दे दी। नतीजतन दोनों पक्ष मे पंचायत हुई और नवेली दुल्हन से ससुरालियों ने संबंध विच्छेद कर लिया। महिला अपने पिता के घर चली गई।
बताया जाता है कि बृहस्पतिवार की रात फोन से सहमति पर विवाहिता प्रेमी के घर पहुंची आरोप है कि दोनों एक कमरे मे सोए थे। देर रात प्रेमी का भाई और उसके दो साथी मौके पर पंहुचे।
प्रेमी को चाटा मारकर वहां से भगा दिया और दोनों ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने के पश्चात उसे पीटते यह कहते हुए घर से बाहर निकालकर भगाने लगे कि नहीं भागेगी तो अन्य से भी हैवानियत करवाया जाएगा।
यह भी बताया गया कि घटना से पूर्व विवाहिता यह दलील देकर प्रेमी पर विवाह करने का दबाव बना रही थी कि उसने उसका वैवाहिक जीवन बर्बाद किया है। नौतनवा थानाध्यक्ष रामायण यादव ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर तीनों युवकों को हिरासत में लेकर हर बिंदुओं पर पूछताछ की जा रहा है।