फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   JE chargesheeted, given adverse entry

लापरवाही पर जेई को चार्जशीट,प्रतिकूल प्रविष्टि

Sun, 21 Aug 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Aug 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
JE chargesheeted, given adverse entry
परतावल में महिला अस्पताल का निरीक्षण करने जाते कमिश्नर। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। मंडलायुक्त अनिल कुमार ने रविवार को घुघली ब्लाक के गनेशपुर लोहिया ग्राम का निरीक्षण कर विकास कार्यों का सत्यापन किया और लोगों की समस्याएं सुनीं। एक महीने से गांव में बिजली नहीं आने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाने के लिए एई और जेई की खिंचाई की और चार्जशीट के साथ प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। स्कूल यूनिफार्म वितरण में कोताही पर एबीएसए को चार्जशीट जारी करने को कहा। उन्होंने हर ब्लाक में सेल गठित करके सभी 140 लोहिया ग्रामों का सत्यापन कराने और प्रमुख समस्याओं की सूची बना कर निराकरण कराने की हिदायत दी। जिला स्तरीय अधिकारियों का भ्रमण रोस्टर बनाने को कहा। 
विज्ञापन


गांव वालों ने बताया कि एक महीने से गांव में बिजली नहीं आ रही थी। उन्होंने एई और जेई को निशाने पर ले लिया। मंडलायुक्त ने कहा कि जब लोहिया गांव का यह हाल है तो अन्य गांव में हाल क्या होगा। उन्होंने नलकूप विभाग से बिजली आपूर्ति की स्थिति ज्ञात करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने शौचालयों का सत्यापन किया। पता चला कि 20 प्रतिशत शौचालयों के दरवाजे नहीं लगे हैं। सचिव ने एक सप्ताह में पूर्ण करा देने की मोहलत मांगी। यहां कुल 73 शौचालय बने हैं। मंडलायुक्त ने अपूर्ण कार्यों के लिए मंडलीय अधिकारियों से भी स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया। पषिदीय स्कूल में वर्ष 2015-16 में 102 बच्चे थे। प्रधानाध्यापक ने बताया कि 40 बच्चों को ड्रेस दी गई है। उन्होंने एबीएसए घुघली को भी चार्जशीट देने का निर्देश दिया तथा लोहिया ग्राम के सभी स्कूलों में ड्रेस वितरण का सत्यापन कराने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने मंडलायुक्त को आश्वस्त किया कि उनके निर्देशों का अधिकारीगण पालन करेंगे तथा विकास कार्यों में तेजी लाएंगे। संचालन डीसी मनरेगा मृगाल सिंह ने किया। उप निदेशक कृषि एचएन सिंह, बचत एवं उद्यान अधिकारी ने योजनाओं की जानकारी दी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed