फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   in accident 3 died

खड़े ट्रक में भिड़ी कार, तीन लोगों की मौत

Thu, 10 Jan 2019 12:38 AM IST
Maharajganj Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 10 Jan 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
in accident 3 died
क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : amar ujala
फरेंदा/कोल्हुई (महराजगंज)। गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर पिपरा में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार खड़े ट्रक में टकरा गई। इस हादसे में कार सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ निवासी संजय गुप्ता बुधवार को पत्नी रिंकी उर्फ पूजा गुप्ता (35), पुत्र शिवम (13), पुत्री श्रीजल (11), बेटे ओम (तीन) और सास निर्मला (55) के साथ अपने साले की पत्नी की विदाई कराने लक्ष्मीपुर गए थे। दिन में तीन बजे के करीब वह साले की पत्नी मनोरमा (30) और बेटा युवराज (2) को लेकर वापस कोल्हुई लौट रहे थे। अभी वे कोल्हुई से थोड़ा पहले पिपरा पेट्रोल पंप के पास ही पहुंचे थे कि उनकी कार अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में खड़े ट्रक से टकरा गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने मनोरमा, रिंकी उर्फ पूजा और ओम को मृत घोषित कर दिया। घायलों में श्रीजल और निर्मला की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed