फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Illegal telephone exchange operator arrested Indian

अवैध टेलीफोन एक्सचेंज संचालक भारतीय गिरफ्तार

Sat, 01 Jun 2019 12:59 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 01 Jun 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
Illegal telephone exchange operator arrested Indian
अवैध टेलीफोन एक्सचेंज संचालक भारतीय गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
सोनौली (महराजगंज)। भारत-नेपाल सीमा से सटे रूपन्देही जिले के काटा गांव में नेपाल की सीबीआई टीम ने एक युवक के घर छापे की कार्रवाई कर अवैध टेलीफोन एक्सचेंज संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। नेपाल की सीबीआई टीम मौके से नौतनवां के एक युवक को गिरफ्तार कर काल बाईपास के उपकरण और सिम कार्ड बरामद कर गिरोह के अन्य चार लोगों की तलाश कर रही है। आरोप है कि युवक नेपाल दूरसंचार कंपनी के विदेशी कालों को डॉयवर्ट कर लाखों रुपये की ठगी कर रहा था। जिससे नेपाली दूरसंचार कंपनी को दो साल में 12 अरब रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह काल बाईपास की सूचना पर काठमांडू से भैरहवा पहुंची नेपाल की सीबीआई टीम ने भैरहवां पुलिस के साथ भारतीय सीमा से सटे काटा गांव के एक मकान में छापे की कार्रवाई कर जांच की। जहां काल बाईपास के आरोप में एक युवक के पास से एक लैपटॉप, 32 पीस एरियल, राउटर एयरटेल कंपनी के 2 पीस डिवाइस, टीपी, यूपीएस, भारतीय 13 सिमकार्ड, केबल सहित विभिन्न उपकरण बरामद हुए। इस पर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मैनुद्दीन अंसारी (26) निवासी नौतनवां महराजगंज बताया। उसने बताया कि उसके चार अन्य साथी गिरोह से जुड़े हैं। सीबीआई एसपी दीपक रेग्मी ने बताया कि युवक की निशानदेही पर आरोपी समीर, अकरम, शाही और नीरज की तलाश की जा रही है। सीबीआई टीम पूछताछ के लिए युवक को काठमांडू लेकर गई है। उन्होंने बताया कि युवक भारतीय सरहद से सटे गांव में अपना ठिकाना बनाते हैं। जहां भारतीय दूरसंचार का नेटवर्क कार्य करता है। बड़े ही आसानी से डिवाइस के माध्यम से काल को डायवर्ट कर देते हैं। पिछले दो सालों में दूरसंचार विभाग को 12 अरब रुपये का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed