फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Husband lit, critical

पति को जलाया, हालत गंभीर

Mon, 29 Feb 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Mon, 29 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा। घोड़सारे में रविवार सुबह रकम के विवाद में पत्नी ने पति को आग के हवाले कर दिया। पिता को बचाने में बेटा भी झुलस गया। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस खाना बनाने के दौरान आग लगने की बात कह रही है।
विज्ञापन


अलहदिया महदेवा के घोड़सारे में एक शख्स कच्ची शराब बना रहा था। उसका पत्नी से शराब पीने और रकम को लेकर कहासुनी हो गई। इससे गुस्साई पत्नी ने कच्ची शराब पति के शरीर पर उड़ेल दी और आग लगा दी। शख्स के चिल्लाने पर छोटा बेटा दौड़ा और आग बुझाने का प्रयास करने लगा, इसमें वह भी झुलस गया।
विज्ञापन


लोग दोनों को अस्पताल ले गए जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। लोगों ने बताया कि पति और बेटे के गंभीर झुलसने पर भी महिला अस्पताल नहीं गई। हालांकि परिवार के लोगों ने खाना बनाने के दौरान आग लगने की बात कही है। यही पुलिस भी कह रही है। एसओ दिलीप कुमार शुक्ला ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। इस गांव में बड़े पैमाने पर कच्ची शराब का धंधा होता है जिससे आए दिन विवाद भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed