फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Husband ends up with death

देवर के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

Thu, 28 Jun 2018 01:00 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Thu, 28 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
Husband ends up with death
देवर के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के नदुआं गांव में 26 जून को मारे गए शिव कुमार पांडेय को किसी और ने नहीं, बल्कि उनकी अर्द्धांगिनी ने ही मौत के घाट उतारा था। इस काम में उसने अपने देवर की मदद ली थी। पुलिस ने एक दिन में ही हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने हत्याकांड की सच्चाई उजागर करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने बुधवार को बताया कि शिव कुमार पांडेय की 26 जून की रात उनके घर में हत्या कर दी गई थी। पुलिस को इस मामले में शुरू से ही शिव कुमार की पत्नी पर संदेह था। पुलिस ने
विज्ञापन

जांच शुरू की तो जल्द ही सच्चाई सामने आ गई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि शिव कुमार पांडेय की शादी फरवरी 2015 में अंबालिका पांडेय से हुई थी। शिव कुमार दिल्ली में हार्डवेयर की दुकान चलाता था। उसकी गैर मौजूदगी में पत्नी अंबालिका का संबंध देवर संदीप से हो गया। संदीप गोरखपुर में रहकर पूजापाठ कराने और कुंडली बनाने का काम करता था। भाभी से अवैध संबंध होने के कारण वह अक्सर गोरखपुर से घर आता जाता रहता था। देवर और भाभी के नाजायज रिश्ते की जानकारी होने पर शिव कुमार 21 जून को दिल्ली सें घर आया और संदीप को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह बड़े भाई से झगड़ पड़ा। घर वालों ने समझाबुझा कर मामला शांत कराया। इसके बाद पत्नी अंबालिका ने देवर संदीप ने मिलकर शिव कुमार को रास्ते से हटाने की योजना बना ली। उसने 26 जून को फोन कर संदीप को गोरखपुर से घर बुुलाया। रात में करीब 11 बजे संदीप घर पहुंचा और चारदीवारी फांदकर अंदर दाखिल हुआ। उसने बरामदे में सो रहे शिव कुमार के गले पर धारदार हथियार से वार कर दिया। शिव कुमार ने भागने की कोशिश की तो पत्नी ने उसे पकड़ लिया। थोड़ी देर में तड़प-तड़प कर शिव कुमार ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद संदीप गोरखपुर चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed