फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   He went to the ground

जमीन के लिए भिड़े

Thu, 28 Apr 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Thu, 28 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
He went to the ground
भगवानपुर मारपीट में घायल साबिर अली।
पुरंदरपुर के  भगवानपुर के टोला लालपुर में बृहस्पतिवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें पांच लोग घायल हुए हैं। महिला और किशोरी की हालत गंभीर है। सीएचसी बनकटी के डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस को पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


लालपुर के शब्बीर का ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा था। इसी जमीन पर कब्जे के लिए दूसरे पक्ष के हियात अली भूसा रखने के लिए बृहस्पतिवार को झोपड़ी डालने जा रहे थे। साबिर अली की पत्नी नूरजहां ने मना किया। इसी बात से दूसरे पक्ष के हियात अली, याद अली, अरदली आदि में कहासुनी होेते होते मारपीट शुरू हो गई। किशोरी साजमा खातून मां को बचाने गई तो उसकी भी पिटाई कर दी। चोट लगने से दोनों गिर गईं। साबिर अली,  नजमा और रेशमा खातून को भी चोटें आईं। हालत गंभीर देख दूसरे पक्ष के लोग भाग गए। गांव वालों ने एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी बनकटी पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में एसओ पुरंदरपुर का कहना है कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर गई थी। घायलों को अस्पताल पर पहुंचाया गया है। जहां इलाज चल रहा है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed