{"_id":"a1b306e07fb0cff429ec95d3fb5efdf0","slug":"firing-at-the-fair-the-congress-leader-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में गोली चली, कांग्रेस नेता गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेले में गोली चली, कांग्रेस नेता गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Mon, 15 Feb 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनियरा/भिटौली। महदेइया में चल रहे वसंत पंचमी मेले में शनिवार देर रात गोली चलने से एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई रेफर किया गया है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव समेत दो पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ है। प्रदेश सचिव को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि गनर भाग निकला। पुलिस ने बंदूक बरामद की है।
मेले के आयोजक व कांग्रेस के प्रदेश सचिव शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू के प्राइवेट गनर चंदा, निवासी भिटौली की बंदूक से अचानक गोली चल गई। गोली गांव के ही धर्मेंद्र के कमर के नीचे लगी। वह बेहोश होकर गिर गए। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के लिए तैयार हो रहीं नर्तकियों के पास जाने को लेकर कहासुनी भी चंदा से हुई थी। नशे में धुत गनर सभी को बंदूक से डरा धमका रहा था।
इसी दौरान गोली चल गई जो राजगीर मिस्त्री धर्मेंद्र भारती को लगी। गोली लगते ही भीड़ आक्रोशित हो गई। शरद सिंह की गाड़ी व मेला में तोड़फोड़ हुई। मेला ड्यूटी में लगी पुलिस ने सुरक्षा घेरे में शरद और उनके सहयोगियों को पंचायत भवन में छिपाया। घायल धर्मेंद्र को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जहां गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। धर्मेंद्र के पिता श्रीपति की तहरीर पर शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह व गनर चंदा के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शरद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और बंदूक बरामद कर ली।
बंदूक शरद सिंह के नाम से है। रविवार को सीओ सदर का कार्यभार देख रहे फरेंदा सीओ त्रिलोकी नाथ पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस संबध में एसओ ज्ञानेंद्र राय का कहना है कि कांग्रेस के प्रदेश सचिव समेत दो लोगों पर हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी बनाए गए शरद सिंह उर्फ बबलू को जेल भेज दिया गया है। गनर के तलाश में दबिश दी जा रही।