फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ex militry officer of pak disappeared

पाकिस्तानी सेना का पूर्व कर्नल लुंबिनी से लापता

Mon, 10 Apr 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 10 Apr 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
ex militry officer of pak disappeared
सोनौली-लुंबिनी से लापता पाकिस्तान का सेवा निवृत्त सैन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
नौतनवां/कपिलवस्तु। काम के सिलसिले में नेपाल के लुंबिनी आए पाकिस्तानी सेना के पूर्व कर्नल गत छह अप्रैल से लापता हैं। पाक दूतावास ने विभिन्न आशंकाएं जताते हुए इस संबंध में नेपाल सरकार से रिपोर्ट मांगी है। जिससे नेपाल प्रशासन उसकी तलाश में जुट गया है। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना से कर्नल हबीब जाहिर 2014 में रिटायर्ड हुए और फैसलाबाद स्थित एक मिल में अपनी सेवा दे रहे थे। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में उन्होंने अपनी योग्यता को दर्शाते हुए काम प्रदान करने के लिए प्रतिवेदन किया था, जिस पर उन्हें जोनल डायरेक्टर के रूप में कार्य करने के लिए नेपाल भेजा गया था।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र ने हबीब के लिए ओमान होते हुए काठमांडू तक के लिए बिजनेस क्लास का टिकट मुहैया कराया था। ओमान में उनसे यूएन के एजेंट जावेद अंसारी ने मुलाकात करते हुए नेपाल के मोबाइल सिम मुहैया कराए। छह अप्रैल को वह नेपाल के लुंबिनी में थे और परिजनों से यहां सकुशल पहुंचने की बात भी बताई पर ठीक आधे घंटे बाद से उनके नंबर बंद हो गए और उनके बारे में किसी को कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी दूतावास के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने नेपाल सरकार को कर्नल हबीब की गुमशुदगी के बारे में जानकारी दे दी गई है। विदेश मंत्रालय भी पाकिस्तानी दूतावास और नेपाल के अधिकारियों के सीधे संपर्क में है। इस संबंध में रुपनदेही के डीएसपी विनय चतुर्वेदी ने बताया कि शुरुआती जांच में जानकारी मिली है कि कर्नल हबीब बुद्ध एयरवेज के विमान से लुंबिनी पहुंचे थे। इसके बाद से उनकी कोई सूचना नहीं है। जांच पड़ताल जारी है।


हालांकि एसपी रुपन्देही राविंद्र धामुक का कहना है कि उन्हें किसी पाकिस्तानी नागरिक के लापता होने की आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं है। पूर्व पाकिस्तानी कर्नल के सरहद से 6 किमी दूरी पर लापता हो जाने से पाकिस्तानी और भारतीय खुफिया तंत्र के कान खड़े हो गए हैं। इसके पूर्व भी 77 पाकिस्तानी नागरिक भारत-नेपाल सीमा से लापता हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed