फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   employees strike begins

कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की हड़ताल शुरू

Wed, 21 Sep 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 Sep 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
employees strike begins
जिला संयुक्त अस्पताल गेट पर प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज/फरेंदा।18 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के लोगों ने मंगलवार को जिला अस्पताल के प्रांगण में धरना दिया। जिलाध्यक्ष ओपी त्रिपाठी ने कहा कि 18 सूत्रीय मांगें जब तक पूरी नहीं हो जातीं, यह धरना चलता रहेगा। सभी कर्मचारी एकजुट होकर धरने को सफल बनाएं।
विज्ञापन


डिप्लोमा एसेसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रमोद पांडेय ने कहा कि कार्य तब तक न करें जब तक सरकार सभी मांगों को पूरा नहीं कर देती है।  देवेश कुमार पांडेय, महमूद अहमद, मसूद अहमद, अमरनाथ, ऊषा गुप्ता, सलहंती देवी, नीलम, सिंह, पूनम आदि उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश महाविद्यालय शिक्षणेतर कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर मंगलवार को जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज के सभी कर्मचारी पूरी तरह से हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने मुख्य गेट धरना दिया। मांगों को लेकर बुधवार से महाविद्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वरिष्ठ कर्मचारी नेता अतीकुर्रहमान सिद्दीकी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के पास विधायकों और मंत्रियों का वेतन बढ़ाने के लिए बजट है परंतु 60 साल तक सेवा करने वाले कर्मचारियों को पेंशन देने के लिए खजाना खाली है। वरिष्ठ कर्मचारी नेता रामनरायन नायक, परिषद के जिला महामंत्री प्रणय गौतम मंडलीय संयोजक श्रवण पटेल ने कहा कि इस महाहड़ताल के लिए सरकार ही दोषी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार को तत्काल कर्मचारी संगठनों की मांग मान लेनी चाहिए। कर्मचारियों की हड़ताल से सरकार एवं आमजन दोनों का नुकसान है। स्टेनोग्राफर महासंघ के नेता डॉ शांतिशरण मिश्र ने कहा कि 300 दिन का अवकाश नगदीकरण, वेतन विसंगति, स्टेनोग्राफर को न्यूनतम 4200 पे बैंड करने की तरफ सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि इस पर तत्काल शासनादेश जारी किया जाना चाहिए। अध्यक्षता संतोष श्रीवास्तव ने की।

वरिष्ठ कर्मचारी नेता राजीव द्विवेदी, विधि नारायन यादव,  सच्चिदानंद पटेल, जावेद सिद्दीकी, शमशाद अहमद, अतुल घोष, नरेन्द्र नाथ सिंह, सन्तोष राव, आदि ने सम्बोधित करते हुए कर्मचारी हितों की संरक्षण की मांग की। जितेन्द्र कुमार, संतोष पटेल, धीरेन्द्र कुमार, आफताब खां, निजामुद्दीन, अरूण गुप्त, बृषभान यादव, सुनील कुमार त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी, शैलेन्द्र धवल, राजेन्द्र वर्मा, वीरेन्द्र भारती, सूरज प्रकाश आदि शामिल रहे।


लाल बहादुुर शास्त्री स्मारक पीजी कालेज आनंदनगर के सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। भागीरथी भट्ट, केशव प्रसाद, धर्मेंद्र सिंह, सत्यवान पाठक, सुधांशु सिंह, भगवानदास वर्मा, प्रसिद्ध नारायन, आदित्य वर्मा, दयाशंकर यादव ने कहा कि जब तक मांगे सरकार नहीं मान लेती, तक तक कार्य का बहिष्कार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed