{"_id":"0172e88b5b2f551cbec2ea384f84c8d2","slug":"electrical-department-team-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग की टीम पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली विभाग की टीम पर हमला
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Tue, 23 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
परतावल। गलत बिल भेजने की बात को लेकर वसूली करने गई बिजली विभाग की टीम व दुकानदार में मारपीट हो गई। जिसमें दो लाइनमैन को मामूली चोट लगी है। पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दुकानदार ने भी पुलिस को तहरीर दी है।
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल में पनियरा रोड पर गुड्ड की दुकान है। सोमवार को जेई संजय मणि के साथ लाइनमैन हरिप्रसाद व जिलानी के साथ पहुंचे। उनके हाथ में 38 हजार का बिल था। बिल देखते ही दुकानदार भड़क गए। उसका कहना था कि कुछ दिन पहले ही व बिल जमा किया था।
जिसको लेकर दोनों में कहा सुनी हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। जेई की तहरीर पर पुलिस ने चार पर केस दर्ज किया है। गुड्डु पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विभाग के एसडीओ अरुण कुमार यादव का कहना है कि सोमवार को बिल संशोधन व कैम्प की जानकारी देने के लिए अपनी टीम के लाइन मैन हरिप्रसाद व जिलानी के साथ परतावल में लोगों को पम्फलेट बंटवा रहे थे। साथ ही माइक से भी जानकारी दी जा रही थी।
इस दौरान कुछ लोगों ने दोनों लाइनमैनों को पीट दिया। लोगों का उग्र रुप देख टीम के सदस्य किसी तरह जान बचाकर भागे। मुकदमा दर्ज कराने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।