{"_id":"574b3bd04f1c1b7c28109234","slug":"dispute-of-land-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Mon, 30 May 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
जमीन के विवाद में कई राउंड गोलियां चलीं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपुर तिवारी में रविवार को जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने रिवाल्वर से चार राउंड फायरिंग की। इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के हरपुर तिवारी में आरके कांवेंट स्कूल के सामने आठ बीघा जमीन है। इसपर लगभग 30 साल से लक्ष्मीपुर जरलहिया निवासी नकछेद खान, कमरुद्दीन, रिजवान, हारून, रहीसुन का कब्जा है। इनका मुहम्मदपुर निवासी तारा देवी से इस जमीन को लेकर कोर्ट में मुकदमा चल रहा था। बताया जा रहा है तीन महीने पहले कोर्ट से तारा देवी के पक्ष में फैसला हो गया।
राजस्व विभाग और एसओ की मौजूदगी में उन्हें कब्जा दिला दिया गया। जब तारा देवी जमीन पर काम कराने गई तो पहले काबिज नकछेद खान और उनके साथियों ने काम रुकवा दिया। इस पर तारा देवी का लड़के राहुल ने थाने पर तहरीर दी। एसओ ने दोनों पक्षों को बैठा कर थाने में अपने कागजात दिखाने को कहा। नकछेद खान ने 28 मई तक का समय मांग लिया।
विज्ञापन
रविवार को सुबह तारा देवी का लड़का सुबह करीब छह बजे अपने साथी आमिर को लेकर विवादित जमीन पर नींव खोदवाने लगीं। इस बात की जानकारी जब नकछेद को हुई तो वे मौके पर लाठी डंडा ले कर दौड़ पड़े और मारपीट करने लगे। अपने आप को चारों तरफ से घिरता देख राहुल का दोस्त आमिर ने जान बचाने के लिए अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से चार राउंड फायरिंग की। इससे भगदड़ मच गई। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती दोनों पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए।
इस संबंध में एएसपी हरगोविंद ने कहा कि जमीन विवाद को लेकर कहा सुनी हुई। इसमें एक पक्ष से लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग की गई। कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।