फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   caught in forgery

विदेश भेजने वाला ठग गिरफ्तार

Mon, 14 Nov 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Nov 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
caught in forgery
बेरोजगार युवकों को ठगने के आरोप में पकड़ा गया परवेज जमाल। - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा। गोरखपुर-बस्ती मंडल में फर्जी तरीके से वीजा और पासपोर्ट बनवाने के नाम पर सैकड़ों युवकों को ठगी वाले गिरोह का सदस्य पकड़ा गया। शनिवार को पीड़ित युवकों ने परवेज जमाल नामक शख्स की सहजनवां में पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। रविवार को पुलिस ने उसको फरेंदा थाने भेज दिया। फरेंदा पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


फरेंदा क्षेत्र के भैया फरेंदा, गोरखपुर के सहजनवां और गोरखपुर में फर्जी वीजा और पासपोर्ट बनाने का कार्यालय खोल रखा था। जालसाज विदेश भेजने के लिए युवकों से 60000 हजार से लेकर एक लाख रुपये की वसूली की थी। महराजगंज के घामुल यादव, संदीप यादव, रामभवन यादव, दिनेश, संतोष, उमेश और कुशीनगर के रामजी सहानी, विपिन सिंह कप्तानगंज, श्याममोहन पनियरा, मुकेश मोतीलाल गोड़ समेत 185 बेरोजगार युवक उसके झांसे आ चुके थे।
विज्ञापन


ठगी के शिकार युवकों ने फरेंदा थाने में 3 नवंबर को तहरीर दी थी कि 17 जुलाई को एक अखबार में प्रकाशित विज्ञापन के आधार पर उन लोगों ने मारीशस की कंपनी में नौकरी के लिए 21 व 22 जुलाई को भैया फरेंदा स्थित पीबीसी ब्रांच पर इंटरव्यू दिया था। इंटरव्यू के बाद सभी का मेडिकल गोरखपुर के मिश्रा डायग्नोस्टिक सेंटर पर कराया गया। जालसाज ने साउथ अफ्रीका और मारीशस के लिए 80 और 15 युवक को दुबई भेजने के लिए फर्जी वीजा और टिकट देकर मुंबई बुलाया। अपना मोबाइल नंबर देकर कहा कि मुंबई आने के बाद इसी नंबर पर फोन करना।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक वीजा व टिकट लेकर मुंबई पहुंचे। फोन मिलाया तो फोन बंद आ रहा था। जहां पर काफी दिन के इंतजार के बाद निराश वापस घर लौट कर फरेंदा थाने में ब्रांच के प्रोपराइटर प्रभु शर्मा उर्फ धर्मेंद्र विश्वकर्मा निवासी जिगिनियहवां पोस्ट डगरूपुर और एक अन्य सहयोगी सद्दाम मलिक निवासी हेमदापुर थाना पिपराइच के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। 

12 नवंबर को फिर गोरखपुर के सहजनवां केंद्र पर इंटरव्यू की सूचना पर पहुंचे कई पीड़ित बेरोजगार युवकों ने हंगामा करते हुए केंद्र के संचालक परवेज जमाल की पिटाई कर सहजनवां पुलिस के हवाले कर दिया। सहजनवां पुलिस ने रविवार को आरोपी युवक को फरेंदा थाने में भेज दिया। इसकी सूचना मिलते ही ठगी के शिकार युवक थाने पहुंचे और अन्य आरोपियों और मुख्य जालसाज को पकड़ने की मांग की।


पुलिस ठग को पकड़ कर थाने में पूछताछ कर रही है। इस संबंध में इंसपेक्टर एसके सिंह का कहना है कि पीड़ित बेरोजगारों ने सहजनवां आफिस में पकड़ कर उसकी जम कर घुनाई कर सहजनवां पुलिस के हवाले कर दिया था। वहां से आज उसे फरेंदा लाया गया। उसको जेल भेजा जाएगा। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उनको शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed