फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   case against siswa chairman of fraud

सिसवा के चेयरमैन पर धोखाधड़ी का मुकदमा

Thu, 28 Jan 2016 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज Updated Thu, 28 Jan 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
कोठीभार पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल पर धोखाधड़ी, गबन सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा निवासी रोशन कुमार मद्धेशिया ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  के कोर्ट में वाद दाखिल कर आरोप लगाया था कि चेयरमैन द्वारा कूटरचित बिल  बाउचर बनाकर एक ही काम का दो बार भुगतान करा लिया गया।
इसके अलावा अभिलेखों में छेड़छाड़ कर पूर्व में जारी नगर के नागरिकों के भूमि भवन प्रमाण पत्र आदि को फर्जी बताकर दोबारा जारी करने के नाम पर धनउगाही की जा रही है।
विज्ञापन

पद का दुरुपयोग कर सरकारी धन का उपयोग स्वयं के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 16 जनवरी 2015 को निविदा प्रकाशित की गई थी। जिसमें  सत्यनरायण जायसवाल के पूरब ओमप्रकाश दूबे के मकान तक सीसी इंटरलाकिंग व  नाली निर्माण के लिए नौ लाख बयासी हजार का कार्य प्रकाशित किया गया था। जबकि पहले यह काम हो चुका है। यहां पुरानी ईंट को निकालकर बाद में वहीं ईंट लगाकर फर्जी भुगतान करा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को न्यायालय ने संज्ञान में लेते हुए कोठीभार पुलिस को  मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। थानाध्यक्ष राजेश वर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
अशोक कुमार जायसवाल ने बताया कि तत्कालीन चेयरमैन के समय आदर्श नगर योजना के जो भी कार्य हैं। उसको शासन ने श्रमदान घोषित किया था।
जिसे पुन: उसी के आदेश पर ही कराया गया था। अभी और कार्य कराये जाने शेष हैं जिसे कराया जाएगा। धोखाधड़ी की बात गलत है। कुछ विरोधी साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed