{"_id":"5751cf124f1c1b7705108c46","slug":"bus-truck-collapse-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-ट्रक भिड़े, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस-ट्रक भिड़े, दो घायल
ब्यूरो अमर उजाला/ महराजगंज
Updated Sat, 04 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
बस व ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर।
- फोटो : अमर उजाला
कोल्हुई। फरेंदा रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास एक बस व ट्रक के आमने-सामने की टक्कर में दोनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वाहनों की टक्कर से रास्ता कुछ देर के लिए जाम हो गया।
कोल्हुई के फरेंदा रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे नौतनवा की तरफ जा रही बस की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। बताया जाता है कि बस नई थी। जो डिलेवरी के लिए इंदौर से नेपाल जा रही थी। जिसपर केवल चालक था।
इस घटना में ट्रक चालक रामबचन निवासी भरिया थाना नौतनवा व बस चालक राजेश उर्फ ईश्वर निवासी देवास थाना बलून, मध्यप्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से जेसीबी खींचकर दोनों घायलों को निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
कुछ देर के लिए रोड जाम हो गया। जेसीबी से रोड से दोनों वाहनों को हटाया गया और पुन: मार्ग चालू हुआ। दोनों घायलों का कोल्हुई के एक प्राइवेट अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।