{"_id":"576d85ee4f1c1be763b484b9","slug":"bhaiya-frenda-dickie-in-the-amount-flown-uckkon","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैया फरेंदा में डिकी से उचक्कों ने रकम उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भैया फरेंदा में डिकी से उचक्कों ने रकम उड़ाई
mahrajganj
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैया फरेंदा चौराहे के चाय की दुकान पर बैठे व्यक्ति के डिकी से उचक्कों ने ढाई लाख रुपया उड़ा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
फरेंदा थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी प्रद्युम्न मिश्रा ने शुक्रवार दिन में एसबीआई फरेंदा कृषि शाखा से 2.50 लाख रुपया निकाला। फिर रकम बाइक की डिकी में रखकर घर के लिए चल दिए। भैया फरेंदा चौराहे पर पहुंचने के बाद वह एक चाय की दुकान पर रुक कर चाय पी और बगल में आम खरीदने चले गए। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो लोग आए और बाइक की डिकी तोड़ कर उसमें रखा ढाई लाख रुपया लेकर भाग निकले। प्रद्युम्न बाइक के पास पहुंचे तो डिकी टूटा देख उनके होश उड़ गए। वह चिल्लाने लगे हल्ला सुनकर काफी लोग इकट्ठा हो गए।
पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर संपूर्णानंद तिवारी का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है। चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।