{"_id":"5ca114f1bdec22143a67f2ae","slug":"beating-the-teacher-at-the-coaching-center-brd-refer","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग सेंटर पर शिक्षक की पिटाई, बीआरडी रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोचिंग सेंटर पर शिक्षक की पिटाई, बीआरडी रेफर
Mon, 01 Apr 2019 12:58 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
कोचिंग सेंटर पर शिक्षक की पिटाई, बीआरडी रेफर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। शहर में एक कोचिंग सेंटर पर प्राइवेट शिक्षक की दर्जन भर से अधिक युवकों ने पिटाई कर दी। घायल शिक्षक को लोगों की मदद से जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक शिक्षक की हालत गंभीर है। पिटाई से नाराज शिक्षक के परिजनों एवं कोचिंग के विद्यार्थियों ने कोतवाली में प्रदर्शन कर मारने पीटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं दूसरे पक्ष ने भी शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
रविवार को शहर में एक कोचिंग शिक्षक जय प्रकाश गुप्ता पढ़ा रहे थे। शुल्क जमा न होने पर एक छात्रा को उन्होंने डांट दिया। शिक्षक की डांट से नाराज छात्रा घर पहुंची। इसके बाद दर्जन भर से अधिक युवक कोचिंग पहुंचे और शिक्षक जय प्रकाश गुप्ता को मार पीटकर घायल कर दिया। पिटाई के बाद युवक भाग गए। लोगों की मदद से जयप्रकाश को जिला अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले के बारे में जानकारी ली। उधर, घटना से नाराज शिक्षक के परिजनों एवं कोचिंग के विद्यार्थियों ने कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। कोतवाली में प्रदर्शन करने वालों में विकास, दिव्यांश, अंजली, जलालुद्दीन, कनक, समीर, संगम आदि शामिल रहे। वहीं दूसर पक्ष ने भी शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। गई। सदर कोतवाली इंस्पेक्टर गौतम सिंह ने बताया कि शिक्षक की तहरीर पर 22 लोगों के खिलाफ मारपीट की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से दी गई तहरीर में शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। तहरीर के आधार पर शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।