फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BDC candidate dead from heart attack

बीडीसी प्रत्याशी की हार्ट अटैक से मौत

Thu, 29 Oct 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज Updated Thu, 29 Oct 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत चुनाव में अपनी जीत के जुगाड़ के लिए हर रास्ता अख्तियार करने वाले मोलहू चैहान को क्या पता था कि मतदाताओं की चुप्पी उनके जीवन पर भारी पड़ जाएगी।
विज्ञापन

लिहाजा जीत का जुगाड़ भी उनके दिल को तसल्ली नहीं दे पाया और दिल का दौरा पड़ने से वे हमेशा हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया।
क्षेत्र पंचायत लक्ष्मीपुर के वार्ड संख्या 8 से सदस्य पद के  प्रत्याशी मोलहू चैहान 55 वर्ष अपनी जीत पक्की करने के लिए हर कोशिश कर रहे  थे।
बृहस्पतिवार को मतदान शुरू होने के बाद बूथ के निरीक्षण के लिए वह बूथ  पर गए थे। लेकिन वहां मतदाताओं की चुप्पी ने उनके जीत के भरोसे को कमजोर  कर दिया।
विज्ञापन

जिसे वे दिल से ले बैठे। जो उनके जीवन के लिए काल हो गया। लिहाजा  वे बूथ परिसर में ही बेहोश होकर गिर पड़े। सूचना मिलते ही परिवार के लोग उन्हे सीएचसी लक्ष्मीपुर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।  जिससे उनके सहारे जीवन यापन करने वाली उनकी दो बीबीयां कुसुम व प्रेम लता  जहां अनाथ हो गई। वहीं उनके चार बेटे व एक बेटी के सर से बाप का हाथ उठ  गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed